‘जय हो! डेमोक्रेसी’ के निर्माण से ज्यादा मुश्किल प्रदर्शन : रंजीत

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्मकार रंजीत कपूर को बिना नायक, नायिका और यहां तक कि एक अदद गाने के बगैर अपनी फिल्म ‘जय हो! डेमोक्रेसी’ के प्रदर्शन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

रंजीत राजनीति पर कटाक्ष करती अपनी इस फिल्म को गर्व से एक गैर पारंपरिक फिल्म कहते हैं।

रंजीत ने कहा, “फिल्म की शूटिंग में कोई दिक्कत नहीं आई। शूटिंग करना तो आसान होता है। हमने जिस भी कंपनी को यह फिल्म दिखाई, उन्हें कहानी पसंद आई, लेकिन व्यावसायिक फिल्मों से जुड़े लोगों का एक ही सवाल था कि फिल्म का नायक कौन है? और हमारा जवाब था कि इसमें कोई हीरो नहीं है।”

उन्होंने आगे बताया, “उनका दूसरा सवाल था कि नायिका कौन है? हमने कहा कि नायिका भी नहीं है और हमारी फिल्म में कोई गाना भी नहीं है।”

रंजीत ने आईएएनएस को बताया, “हमें फिल्म को पूरे भारत में प्रदर्शित करना था और यह एक मुश्किल काम था। फिल्म का निर्माण इसके प्रदर्शन जितना मुश्किल नहीं था, क्योंकि मेरे पास अच्छे कलाकार थे।”

राजनीति पर कटाक्ष करती यह फिल्म देश में समकालीन सामाजिक एवं राजनीतिक समस्याओं पर प्रकाश डालती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493