मप्र में बारिश के आसार

भोपाल, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार को मौसम सुहावना है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।

बीते 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बादल बरसे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान जताया है।

राज्य में बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 32.6 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री, इंदौर का 18.9 डिग्री, ग्वालियर का 21.1 डिग्री और जबलपुर का 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493