जरूरतमंद बच्चों के लिए लीवरपूल, वेस्टर्न यूनियन की पहल

मुंबई, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। वैश्विक भुगतान सेवाओं में प्रमुख और लीवरपूल फुटबाल क्लब (एलएफसी) का साझेदार और वेस्टर्न यूनियन (एनवाईएसई) ने क्लब के साथ मिलकर मुंबई में स्थानीय जरूरतमंद बच्चों के लिए बांद्रा के सेंट एंड्रयूज स्कूल में एक फ्री सॉकर क्लीनिक का आयोजन किया।

इस आयोजन के लिए जरूरतमंद स्थानीय बच्चों को आमंत्रित किया गया था।

इन क्लिनिक में आठ से 14 साल की आयुवर्ग के करीब 64 जरूरतमंद बच्चों ने हिस्सा लिया। इन बच्चों को इस आयोजन के जरिए लीवरपूल क्लब की शैली सीखने का मौका मिला।

लीवरपूल फुटबाल क्लब की अंतर्राष्ट्रीय अकादमी के कोचों ने बच्चों को लीवरपूल क्लब के खेल के तरीके सिखाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493