जर्मनी के कोलोन में यौन हमले के 31 संदिग्धों की पहचान

फोकस ऑनलाइन की शुक्रवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी की संघीय पुलिस के पास नववर्ष की पूर्व संध्या पर अपराध की 32 शिकायतें आईं, जिनमें संलिप्त 31 संदिग्धों की पहचान उनके नाम के साथ हो गई है।

जर्मनी की संघीय पुलिस की एक रिपोर्ट के अनुसार, जर्मनी के गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि पहचाने गए दो तिहाई संदिग्ध शरणार्थी हैं।

उन्होंने कहा कि ये अपराध मुख्यत: शारीरिक चोट व चोरी से संबंधित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शरणार्थी इससे पहले यौन हमलों की घटनाओं में संलिप्त नहीं रहे हैं।

जर्मन मीडिया स्पीजेल ऑनलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आपराधिक शिकायतों की कुल संख्या गुरुवार को बढ़कर 200 तक पहुंच गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नववर्ष की पूर्वसंध्या पर नशे में धुत्त करीब एक हजार लोगों का एक समूह कोलोन के मुख्य रेलवे स्टेशन के आसपास इकट्ठा हो गया और नववर्ष की पूर्व संध्या के मौके पर लुत्फ उठा रहे लोगों पर पटाखे फेंके। वहीं कुछ लोगों के समूह ने महिलाओं को घेरकर उनके साथ दुष्कर्म और लूटपाट की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493