अमेरिकी वैज्ञानिक चीनी पुरस्कार से सम्मानित

अमेरिकी वैज्ञानिक शुक्रवार को मिले चीन के इस प्रतिष्ठत पुरस्कार से काफी उत्साहित हैं।

कोलंबिया यूनिवर्सिटी मेलमैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के सेंटर फॉर इंफेक्शन एंड इंम्यूनिटी विभाग के निदेशक वॉल्टर इयान लिपकिन ने कहा, “यह पुरस्कार उनमें से एक है, जिसकी ख्वाहिश अक्सर वैज्ञानिकों को होती है।”

लिपकिन को साल 2013 में चीनी सरकार ने चीन में फैले सार्स वायरस की स्थिति का आकलन करने और वायरस से होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए एक रणनीति विकसित करने के उद्देश्य से बुलाया था। इसके बाद लिपकिन ने संक्रमित रोगों को पहचानने और उनका निदान करने के लिए चीन में केंद्रों की श्रंखला स्थापित करने में सरकार की काफी मदद की। वर्तमान में वह चीन के युवा वैज्ञानिकों को चीन में वापस आकर विभिन्न रोगों की खोज और निदान पर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

इस पुरस्कार से सम्मानित दूसरे वैज्ञानिक पीटर स्टैंग ने सिन्हुआ को बताया, “मैं यह पुरस्कार मिलने से आश्चर्य में हूं और खुद को बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुझे इतना खास पुरस्कार मिलने की उम्मीद नहीं थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493