टेलीविजन पर छोटे राम का किरदार निभाएंगे मीत मुखी

मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ और ‘बाल गोपाल करे धमाल’ में नजर आ चुके मीत मुखी अब पौराणिक टेलीविजन शो ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ में छोटे राम के रूप में नजर आएंगे।

आगामी टेलीविजन शो में नौ वर्षीय कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

इस शो की निर्माता कंपनी से संबद्ध एक सूत्र ने कहा, “शो में काफी दिलचस्प मोड़ आने वाला है। इसके लिए हमने छोटे राम की भूमिका के लिए ऑडिशन लिया। उनमें से मीत मुखी को चुना गया। उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है और वह टेलीविजन पर नजर आएंगे।”

टेलीविजन शो ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा। इसमें भगवान कृष्ण और देवी रुक्मिणी के नजरिए से हनुमान की कहानी दिखाई जा रही है।

मीत इससे पहले ‘माय फ्रेंड पिंटो’ और ‘राउडी राठौर’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493