जर्मनी के गुरुद्वारा में विस्फोट, 3 घायल

बर्लिन, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मनी के पश्चिमी शहर एस्सेन में एक गुरुद्वारा में एक विस्फोट में तीन लोग घायल हो गए।

‘द इंडिपेंडेंट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, हमला शनिवार देर शाम उस वक्त हुआ, जब गुरुद्वारा में एक जश्न चल रहा था।

एस्सेन पुलिस के प्रवक्ता लार्स लिंडेमन ने कहा कि विस्फोट ‘काफी दमदार’ था, जिसमें कई खिड़कियां उड़ गईं। विस्फोट में घायल हुए लोगों में से एक की हालत नाजुक बताई गई है।

वहीं, मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि इस विस्फोट के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सिख समूहों ने कहा कि घटना उस वक्त की है, जब गुरुद्वारा में बैसाखी का जश्न चल रहा था।

प्रवक्ता लिंडेमन ने कहा कि इस विस्फोट के आतंकवादी घटना होने का कोई संकेत नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493