महान निर्देशिक हैं केटी : जूडी

लॉस एंजेलिस, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री जूडी ग्रीर केटी होम्स को एक महान निर्देशक मानती हैं। उनका कहना है कि वह बहुत अद्भुत और अच्छी निर्देशक हैं।

केटी एक अमेरिकी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने साल 2014 में फिल्म ‘ऑल वी हैड’ से निर्देशन की दुनिया में पहली बार कदम रखा था।

जूडी ने बताया, “वह अद्भुत हैं। वह कभी मालिकाना व्यवहार नहीं करती हैं। खासकर मेरे साथ उन्होंने कभी ऐसा व्यवहार नहीं किया।”

जूडी ने वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ से कहा, “मुझे उनके लिए काम करना पसंद है। अपने मित्रों द्वारा अपने काम की त्वरित प्रतिक्रिया जानना मजेदार होता है। वह महान हैं। यह हमेशा मजेदार होता है, जब आपके पास कोई व्यक्ति आए और आपके काम को अलग नजरिए से देखे। वह महान निर्देशक हैं। मुझे लगता है कि वह ठीक जा रही हैं।”

इससे पहले केटी ने कहा था कि उन्होंने पहली बार कैमरे के पीछे काम किया है, यह उनके लिए चुनौतीपूर्ण लेकिन अच्छा अनुभव है।

उन्होंने एक बयान में बताया था, “यह बहुत चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन इसका अनुभव पुरस्कार के समान है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493