जर्मनी के लिए काफी चीजें गलत हुईं : कोच लूव

मार्सेली (फ्रांस), 8 जुलाई (आईएएनएस)। यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में मेजबान फ्रांस से हारने के बाद जर्मनी के मुख्य कोच जोआछिम लूव ने कहा कि काफी चीजें टीम के लिए पक्ष में नहीं रहीं, जिसके कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

फ्रांस ने एंटोइने ग्रीजमैन के दो शानदार गोलों की बदौलत जर्मनी को सेमीफाइनल में 58 सालों बाद मात देकर फाइनल में जगह बनाई है। रविवार को होने वाले फाइनल में मेजबानों का सामना पुर्तगाल से होगा।

अपनी गलतियों को कबूल करने के बाद भी लूव ने कहा कि उनकी टीम फ्रांस से बेहतर थी।

गोल डॉट कॉम ने लूव के हवाले से लिखा, “काफी चीजें गलत हुईं, लेकिन मैं अपनी टीम को बधाई देना चाहूंगा, हम बेहतर खेले। हमने काफी मेहनत की और हमारी शारीरिक भाषा अच्छी थी। यह हमारा दुर्भाग्य था कि हम गोल खा गए। गेंद हाफ टाइम से पहले अखिरी समय में हाथ को छू गई।”

कोच ने कहा, “हमारे पास मौके थे, लेकिन दुर्भाग्यवश हम गोल नहीं कर पाए। हमें जिस भाग्य की जरूरत थी, वह हमारे साथ नहीं था, लेकिन 2012 (यूरोपीयन चैम्पियनशिप सेमीफाइनल में इटली से हार) और 2010 (विश्व कप सेमीफाइनल में स्पेन से हार) में जब हम बाहर हो गए थे, जिस टीम ने हमें हराया था वह हमसे बेहतर थी। आज (बुधवार) के मैच में ऐसा नहीं था। हम फ्रांस से बेहतर थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493