जर्मनी ने भारत पर हुए आतंकवादी हमलों की निंदा की

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। जर्मनी ने पंजाब के पठानकोट में भारतीय वायुसेना के अड्डे और अफगानिस्तान में भारतीय वाणिज्यदूतावास पर हुए आतंकवादी हमलों की निंदा की।

यह जानकारी शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर पर दी।

जर्मनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “हम पठानकोट में भारतीय वायुसेना के अड्डे एवं मजार-ए-शरीफ में भारतीय वाणिज्यदूतावास पर हुए आतंकवादी हमलों की निंदा करते हैं।”

दो जनवरी को पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर हुए आतंकवादी हमले में सात सुरक्षाकर्मी शहीद हुए। सुरक्षाकर्मियों ने बाद में लोहा लेते हुए छह आतंकवादियों को मार गिराया था। मारे गए आतंकवादियों के पाकिस्तानी होने का अनुमान है।

वहीं, रविवार रात आतंकवादियों ने उत्तरी अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में स्थित भारतीय वाणिज्यदूतावास पर हमला किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने यहां गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में पुष्टि की कि आतंकवादियों के पास आरपीजी सरीखे भारी हथियार थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493