विजयवाड़ा, 10 जुलाई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के एक युवक की जर्मनी में एक नौका दुर्घटना में मौत हो गई। युवक के परिवार को सोमवार को इसकी जानकारी मिली।
मल्लिकार्जुन राव (22) और एक अन्य युवक की रविवार को एसेन शहर में एक नदी में हुई नौका दुर्घटना में मौत हो गई।
मल्लिकार्जुन प्रकाशम जिले के कट्टावाड़ी पालेम गांव का रहने वाला था। वह दो महीने पहले ही जर्मनी गया था और एसेन की एक कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में काम कर रहा था।
छह युवा रविवार को सैर के लिए निकले थे। मल्लिकार्जुन के दोस्तों ने परिवार को बताया कि पानी के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने से नाव पलट गई।
मल्लिकार्जुन के पिता काटा रमनैया को सोमवार तड़के घटना की जानकारी मिली। उन्होंने राज्य सरकार से बेटे के शव को घर लाने के लिए मदद मांगी है।
dharmpath.com dharmpath