बर्लिन, 28 अगस्त (आईएएनएस)। जर्मनी को इस साल के अंत तक 300,000 से ज्यादा प्रवासियों के देश में पहुंचने की उम्मीद है। इसकी जानकारी एक उच्च आव्रजन अधिकारी ने दी।
बीबीसी की रविवार की रपट के मुताबिक, जर्मनी के संघीय प्रवजन एवं शरणार्थी कार्यालय के प्रमुख फ्रैंक-जुर्गेन वीस ने सरकारी दैनिक बिल्ड से कहा कि यदि ज्यादा लोग आते हैं तो अधिकारियों को जूझना पड़ेगा।
विस ने कहा कि जर्मनी का प्रयास होगा कि उनमें से ज्यादा से ज्यादा लोगों को बाजार में रोजगार मिले।
उन्होंने कहा, “लेकिन जर्मन समाज में प्रवासियों के एकीकरण में एक लंबा समय और बहुत ज्यादा धन चाहिए होता है।”
बीबीसी की रपट के मुताबिक, जर्मन गृह मंत्रालय के अनुसार, साल 2016 के प्रथम छह महीनों में शरण के लिए 390,000 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है।
हालांकि, एक हालिया सर्वेक्षण से पता चला है कि जर्मनी के आधा से ज्यादा लोगों का मानना है कि चांसलर एंजेला मर्केल की प्रवासी नीति बुरी थी। इससे विरोधी प्रवासी समूहों का समर्थन बढ़ गया है।
dharmpath.com dharmpath