‘बढ़ो बहू’ से अरहान की टीवी पारी की शुरूआत

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। विज्ञापनों और फैशन शो का हिस्सा रहे अरहान खान आगामी टीवी शो ‘बढ़ो बहू’ से छोटे पर्दे पर अपनी पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

अरहान खान पर्दे पर प्रिंस नरुला के भाई राणा सिंह अहलावत की भूमिका में नजर आएंगे।

उन्होंने अपने बयान में कहा, “रेसलिंग पर आधारित होने को कारण मुझे ‘बढ़ो बहू’ की कहानी पसंद आई। मैं दमदार मुख्य खलनायक की भूमिका निभाऊंगा। यह टीवी पर मेरी शुरुआत है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरा किरदार पसंद करेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि मैं जल्द ही घर-घर में पहचाना नाम बन जाऊंगा।”

एंड टीवी के इस शो में रिताशा राठौड़ बढ़ो का किरदार निभातीं नजर आएंगी जो न सिर्फ कद-काठी में बड़ी है बल्कि बड़ा दिल भी रखती है। वह चारों तरफ खुशियां फैलाती है। उसमें बच्चों सी मासूमियत है और वह अपने विचारों को लेकर मुखर भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493