बर्लिन, 26 फरवरी (आईएएनएस)। जर्मनी के हेडेलबर्ग शहर में एक अज्ञात शख्स द्वारा फुटपाथ पर कार चलाने की घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं।
पुलिस ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “एक शख्स ने फुटपाथ पर कार चढ़ा थी जिसमें तीन लोग घायल हो गए। संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार कर लिया या है।”
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, संदिग्ध के पास चाकू था और वह इस हमले के बाद घटनास्थल से फरार हो गया लेकिन बाद में उसे गोली मार दी गई और उसे घायल अवस्था में पुलिस ले गई।
हालांकि, अभी हमले के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने इस बात के कोई संकेत नहीं दिए हैं कि ये हमला जानबूझकर किया गया या यह दुर्घटना ही थी।
dharmpath.com dharmpath