विवेक ओबेरॉय सीमा शुल्क अधिकारी की भूमिका को उत्सुक

मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता विवेक ओबेरॉय सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारी की भूमिका निभाना चाहते हैं। उनका मानना है कि उनके पास लोगों को बताने के लिए मजेदार कहानियां होती हैं।

उन्होंने कहा, “मेरी जब भी कस्टम अधिकारियों से बातचीत हुई है, वह हमेशा आकर्षक पोशाक में ही रहते हैं। मैं अपनी किसी फिल्म में कस्टम अधिकारी की भूमिका निभाना चाहता था।”

विवेक ने शुक्रवार को केंद्रीय उत्पाद शुल्क समारोह 2017 में कहा, “मेरा मानना है, उनकी पोशाक बेहद आकर्षक होती है। उनके पास मजेदार कहानियां होती हैं, जैसे वह कैसे आरोपियों या तस्करों को पकड़ते हैं।”

अभिनेता ने कहा कि पर्दे पर कस्टम अधिकारी की भूमिका निभाना बेहद आकर्षक होगा।

मीडिया से बातचीत के दौरान ‘साथिया’ अभिनेता फिल्म ‘लिपिस्टिक अंडर माई बुर्खा’ को लेकर सीबीएफसी पर टिप्पणी भी की।

उन्होंने कहा, “एक लोकतांत्रिक देश में सेंसरशिप में दिशा-निर्देश होने चाहिए। लोगों को अनुमति दी जानी चाहिए कि वह क्या देखना चाहते हैं, जिससे लोगों की भावनाएं आहत न हों।”

विवेक आगामी फिल्म ‘राय’ में नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन और लेखन राम गोपाल वर्मा ने किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493