जर्मनी में चाकू हमले में 5 घायल (लीड-1)

म्यूनिख, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। जर्मनी के म्यूनिख शहर में शनिवार को चाकू से हमले में कम से कम पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है लेकिन लोगों से घरों में रहने और रोसेनहीमर प्लाट्ज क्षेत्र में जाने से मना किया गया है। पुलिस का कहना है कि हमलावर हमला करने के बाद उसी ओर भागा है।

सिटी पुलिस ने बताया, “हम सभी उपलब्ध एजेंटों की सहायता से हमलावर को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं।”

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर लगभग 40 वर्ष का है और उसने हरा जैकेट, भूरा पतलून पहना हुआ है और साथ ही उसके पास एक स्लीपिंग बैग है। हमला करने के बाद वह काली साइकिल से भाग गया।

हमला करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493