ब्राजील में स्कूल के अंदर गोलीबारी में 2 की मौत

रियो डि जनेरियो, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील के शहर गोआना के एक स्कूल में शुक्रवार को एक छात्र ने कक्षा में अंधाधुंध गोली चलाई। इस घटना में दो छात्रों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि 14 वर्षीय हमलावर दो पुलिस आधिकारियों का बेटा है जिसने अपने परिजनों में से किसी एक की सर्विस पिस्तौल निकालकर स्कूल में आकर हमला किया।

प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि हमलावर बंदूक को अपने बैगपैक में छुपा कर लाया था और अचानक कक्षा में पहुंचते ही उसने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। उस वक्त कक्षा में मुश्किल से 30 बच्चे मौजूद होंगे।

यह घटना गोआस राज्य की राजधानी गोआना के पास एक निजी स्कूल, कोलेजियो गोइसेस में दोपहर के वक्त की है।

पैरामेडिक्स ने कहा कि उन्होंने गोआना में करीब 13 साल के एक लड़के और दो लड़कियों को भर्ती किया है, जबकि चौथे छात्र को गंभीर स्थिति में एक हेलीकॉप्टर द्वारा किसी अन्य स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि संदिग्ध सहपाठियों द्वारा उसके शरीर की गंध का मजाक उड़ाने के बाद पागल हो गया था।

प्रत्यक्षदर्शी के बयान के मुताबिक, गोली से घायल हुए एक पीड़ित ने मजाक के तौर पर उसके लिए डिओडोरंट लाया था। संदिग्ध का पिता राज्य पुलिस में मेजर के पद पर है।

गोआना राज्य पुलिस के प्रमुख, कर्नल एनेसिओ बारबोसा दा क्रूज ने समाचार वेब साइट जी1 को बताया, “हमें मिली प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि वह (हमलावर) दादागीरी का शिकार होता था। वह आक्रामकता से आजिज आ चुका था, जिसके बाद उसने घर से एक बंदूक ली और गोली मार दी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493