जर्मनी में प्रवास रिकॉर्ड स्तर पर

बर्लिन, 14 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मनी में वर्ष 2015 में प्रवासन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। जर्मनी के संघीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल दर साल प्रवासियों की संख्या में 46 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। परिणामस्वरूप कुल मिलाकर यह संख्या 21 लाख तक पहुंच गई।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी बीच 9,98,000 लोगों ने देश छोड़ दिया। वर्ष 2014 की तुलना में यह संख्या नौ प्रतिशत अधिक है।

देश में कुल आव्रजन की संख्या 11 लाख दर्ज की गई।

संघीय सांख्यिकी कार्यालय के मुताबिक, आव्रजन की बड़ी संख्या का कारण केवल शरणार्थियों की बाढ़ ही नहीं है, बल्कि यूरोपीय संघ (ईयू) के अन्य देशों से काम की तलाश में आने वाले लोगों के कारण भी है।

प्रवासियों में सबसे ज्यादा सीरियाई शामिल हैं। इनकी संख्या 3,26,000 रही।

प्रवासियों में लगभग 45 प्रतिशत ईयू के अन्य देशों के नागरिक, 13 प्रतिशत गैर-ईयू यूरोपीय देशों के, 30 प्रतिशत एशिया के और पांच प्रतिशत अफ्रीका के नागरिक शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493