भाजपा पार्षद ‘पेंशन घोटाले’ में शामिल : आप

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नगर निगम पार्षद पिछले 10 वर्षो से अयोग्य लोगों को पेंशन लेने दे रहे हैं। पार्टी ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को इस घोटाले की जांच करनी चाहिए।

आप के दिल्ली के संयोजक दिलीप पांडे ने यहां कहा कि उन्होंने ‘पेंशन घोटाले’ की सीबीआई जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है।

पांडे ने कहा, “भाजपा पार्षद पिछले 10 वर्षो से अयोग्य लोगों को वृद्धावस्था पेंशन और विकलांगता पेंशन लेने देने के घोटाले में शामिल हैं।”

उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पार्षद और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता की पत्नी शोभा गुप्ता भी इस घोटाले में शामिल हैं।

पांडे ने कहा, “पालम से भाजपा पार्षद पवन राठी ने अयोग्य लोगों को 600 से अधिक पेंशनें दिलवाई हैं। नांगलोई में एक आठ वर्षीय लड़के को वृद्धावस्था पेंशन मिल रही थी, जो कि एक स्थानीय भाजपा पार्षद का रिश्तेदार है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493