जर्मनी में रोबोट ने ली कर्मचारी की जान

लंदन, 2 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मनी में एक अजीब घटना सामने आई है। यहां की एक फोक्स वैगन कार संयंत्र में एक रोबोट ने कंपनी के एक कर्मचारी की जान ले ली। गुरुवार को जारी मीडिया र्पिोटों से यह जानकारी प्राप्त हुई।

फोक्स वैगन के प्रवक्ता हेको हिलविग ने समाचार पत्र ‘डेली मेल’ के हवाले से कहा कि एक 22 वर्षीय कर्मचारी रोबोट की स्टेशनरी सेटिंग कर रहा था कि अचानक रोबोट ने उसे धातु की प्लेट में दबाकर कुचल दिया।

यह संयंत्र फ्रैंकफर्ट से लगभग 100 किलोमीटर दूर बनातौल में है और यह रोबोट आमतौर पर संयंत्र के एक निश्चित क्षेत्र में ही रहता है।

कंपनी के मुताबिक, शुरुआती निष्कर्षो में इस घटना के लिए मानवीय गलती को जिम्मेदार ठहराया गया है।

कंपनी के अन्य प्रवक्ता ने ‘द इंडिपेंडेंट’ को बताया, “हम इस घटना की जांच कर रहे हैं और फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493