जर्मनी में शरणार्थियों पर 3500 से अधिक हमले : रपट

बर्लिन, 27 फरवरी (आईएएनएस)। वर्ष 2016 में जर्मनी में शरणार्थियों और उनके आश्रय स्थलों पर 3,500 से अधिक हमले किए गए। यह जानकारी एक नई रपट में सामने आई है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, जर्मनी के आंतरिक मंत्रालय की एक प्रारंभिक रपट के मुताबिक, 2016 में शरणार्थियों पर व्यक्तिगत रूप से 2,545 हमले किए गए, जबकि शरणार्थियों के घरों पर 988 और शरणार्थी संगठनों और स्वयंसेवकों पर 217 हमले किए गए।

हमलों में 43 बच्चों समेत 560 लोग घायल हो गए।

इस रपट के बाद यह बहस शुरू हो सकती है कि जर्मनी शरणार्थियों को सुरक्षित रख पाने में सक्षम भी है या नहीं। क्योंकि जर्मनी में अभी भी शरण की मांग करने वाले ढेर सारे आवेदन लंबित पड़े हुए हैं। भय इस बात का भी है कि आतंकवादी घुस कर सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।

आगामी संघीय चुनाव के मद्देनजर जर्मनी प्रशासन शरणार्थियों से संबंधित मुद्दों को लेकर खासा सतर्कता बरत रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493