हर तरह की भूमिकाएं करना चाहते हैं मोहित मदान

मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता मोहित मदान, निर्देशक अनंत महादेवन की आगामी फिल्म ‘अक्सर 2’ में अभिनेत्री जरीन खान के साथ नजर आने वाले हैं। उनका कहना है कि वह विभिन्न शैलियों की फिल्मों में काम करना चाहते हैं।

अभिनेता ने एक बयान में कहा, “फिल्म ‘अक्सर 2’ ने मुझे एक अभिनेता की तरह परिभाषित किया, साथ ही मुझे और किरदार करने का मौका दिया।” मोहित ने बॉलीवुड में 2015 में आई फिल्म ‘लव एक्सचेंज’ से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था।

मोहित ने कहा, “मैं बहुमुखी अभिनेता के रूप में अपना एक खास मुकाम बनाना चाहता हूं। मैं सभी तरह के किरदार करना चाहता हूं। वह चाहे रोमांटिक हो, कॉमेडी हो, एक्शन हीरो हो या नाकारात्मक भूमिका का किरदार हो।”

फिल्म ‘अक्सर 2’ साल 2006 में आई थ्रिलर फिल्म ‘अक्सर’ का सिक्वल है।

मोहित ने कहा, “हमने फिल्म की शूटिंग एक महीने पहले ही पूरी कर ली है और अब हम इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।”

फिल्म रिलीज की तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493