जर्मनी में सर्वाधिक निवेश करने वाला देश चीन

जर्मनी की आधिकारिक निवेश प्रोमोशन एजेंसी जर्मनी ट्रेड एंड इन्वेस्ट (जीटीएआई) ने कहा कि साल 2015 में चीन ने जर्मनी में 260 ग्रीन फील्ड परियोजनाओं में निवेश किया, जो साल 2014 की तुलना में 37 फीसदी अधिक है और एक नया रिकॉर्ड है।

इस प्रकार चीन लगातार दूसरे साल जर्मनी में सर्वाधिक निवेश करने वाला देश हो गया है, जिसके बाद अमेरिका 252 परियोजनाओं के साथ दूसरे पायदान पर और स्विट्जरलैंड 203 परियोजनाओं के साथ तीसरे पायदान पर है।

जीटीएआई के प्रबंध निदेशक अचिम हार्टिग ने कहा, “जर्मनी में निवेश करने वाला चीन एक बेहद महत्वपूर्ण देश है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493