उप्र : मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों संग साइकिल चलाई (लीड-1)

उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार साइकिल को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है, क्योंकि साइकिल चलाने से जीवन में संतुलन बनाने की सीख मिलती है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने यहां अपने सरकारी आवास पर एक निजी समाचार पत्र द्वारा आयोजित ‘लिव ग्रीन यूपी’ कार्यक्रम में कहा, “साइकिल हमें बैलेंस बनाने की सीख देती है और बैलेंस बनाकर ही हम समाज में कुछ बेहतर कर सकते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से साइकिल के प्रति समाज को जागरूक किया जाना प्रशंसनीय है।”

अखिलेश ने कहा, “प्रदेश सरकार ने साइकिल चलाने वालों को ध्यान में रखते हुए लखनऊ सहित तमाम शहरों में साइकिल ट्रैक के निर्माण का कार्य शुरू किया है। कई स्थानों पर साइकिल ट्रैक चालू भी हो गए हैं।”

उन्होंने कहा कि लखनऊ में अब तक 100 किलोमीटर साइकिल ट्रैक का निर्माण हो चुका है और 200 किलोमीटर का लक्ष्य निर्धारित है।

अखिलेश ने कहा कि लखनऊ और आगरा को साइकिल फ्रेंडली नगर के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इसी तरह नोएडा व ग्रेटर नोएडा को भी साइकिल फ्रेंडली के रूप में बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों पर भी साइकिल ट्रैक का निर्माण कराया जाएगा, जिससे आने वाले पर्यटक साइकिल के प्रति आकर्षित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी सरकार ने अपने कार्यो से आमजन में अपनी पहचान बनाई है। इसी का परिणाम है कि विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल, सचिव मुख्यमंत्री पार्थ सारथी सेन शर्मा उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493