हिमाचल में बस खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत

शिमला, 20 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार को एक निजी बस खाई में गिर गई, जिससे तीन महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत हो गई और 39 घायल हो गए। बस पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे और यह फिसलकर 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

मृतकों में पंजाब के संगरूर जिले के दो व्यक्ति शामिल हैं।

शिमला से 450 किलोमीटर दूर चौहारा बांध के करीब धांय नदी पर यह दुर्घटना हुई। बस संघनी से डलहौजी जा रही थी और ज्यादातर सवार स्थानीय लोग थे।

तहसीलदार अजय पराशर ने घटनास्थल से आईएएनएस को फोन पर बताया कि बस के मलबे से सात शवों को बरामद कर लिया गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि जर्जर सड़क इस दुर्घटना का प्रमुख कारण है।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने घटना पर संवेदना प्रकट की है।

चंबा प्रदेश के सुदूर स्थलों में से एक है और यहां बस सेवा की कमी की वजह से अक्सर क्षमता से अधिक लोग सवार होकर जान जोखिम में डालकर यात्रा करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493