बर्लिन, 10 नवंबर (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल संघ (डीएफबी) के अध्यक्ष वोल्फगैंग नीर्सबाख ने जर्मनी की मेजबानी में हुए फीफा विश्व कप-2006 से जुड़े कई घोटालों के सामने आने के बाद इस्तीफा दे दिया।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, नीर्सबाख ने मंगलवार को इस्तीफे की घोषणा की।
नीर्सबाख ने डीएफी की बैठक के बाद गड़बड़ियों की ‘राजीतिक जिम्मेदारी’ लेते हुए अपना इस्तीफा दिया।
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि विश्व कप-2006 में हुई गड़बड़ियों की राजनीतिक जिम्मेदारी लेने का समय आ गया है।”
विश्व कप को लेकर इस गड़बड़ियों का खुलासा पत्रिका ‘डेर स्पीजेल’ की एक रिपोर्ट में किया गया, जिसमें विश्व कप की मेजबानी हासिल करने के लिए रिश्वत दिए जाने की बात सामने आई।
लेकिन नीर्सबाख को कर चोरी का एक अन्य मामला सामने आने के बाद इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा।
नीर्सबाख, पूर्व डीएफबी अध्यक्ष थीयो ज्वानजिगर और पूर्व महासचिव होर्स्ट आर. श्मिड्ट के खिलाफ जांच शुरू हो गई है।
नीर्सबाख ने डीएफबी के प्रधान मीडिया अधिकारी के पद से शुरुआत की। बाद में वह विश्व कप-2006 की आयोजन समिति उपाध्यक्ष बने और अध्यक्ष चुने जाने से पहले वह फेडरेशन के उपाध्यक्ष भी रहे।
dharmpath.com dharmpath