बंगाल : गैंडे के कीमती सींग के साथ 5 गिरफ्तार

कोलकाता, 10 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में पांच लोगों को हाथी के दांत और गैंडे के सींग के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद सींग और दांत की कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

मलबजार इलाके में सोमवार रात पुलिस और वन विभाग ने एक संयुक्त अभियान में यह गिरफ्तारी और जब्ती की।

बैकुंठपुर वन प्रभाग के रेंजर संजय दत्ता ने बताया, “हमने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और हमने पांच किलोग्राम हाथी के दांत और लगभग 150 ग्राम गैंडे के सींग जब्त किए हैं। जब्त की गई सामग्री 30 लाख रुपये की है।”

उल्लेखनीय है कि सभी पांच आरोपी स्थानीय हैं। वहीं वन विभाग के अधिकारियों को संदेह है कि वह जानवरों की तस्करी वाले गिरोह में शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493