जर्मन कैबिनेट ने आतंकवाद रोधी मदद को मंजूरी दी

बर्लिन, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी की चांसलर ने मंगलवार को उस शासनादेश को मंजूरी दे दी, जो सीरिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ सैन्य सहायता की पेशकश करता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रपट के अनुसार, शासनादेश में कहा गया है कि जर्मनी की सशस्त्र सेना सीरिया में आतंकवादियों की टोह लेने व रसद पहुंचाने के क्षेत्र में मदद प्रदान करेगी।

इसके अलावा, फ्रेंच एयरक्राफ्ट कैरियर चार्ल्स दे गाउले के मार्गरक्षण के लिए एक युद्ध पोत भेजा जाएगा, जिसे आईएस के खिलाफ कार्रवाई में हिस्सा लेने के लिए तैनात किया जाएगा।

जर्मनी की योजना आतंकवाद रोधी कार्रवाई में अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के मदद के लिए कुल 1,200 सैनिक भेजने की है।

फ्रांस में 13 नवंबर को छह जगहों पर कायराना आतंकवादी हमलों के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद द्वारा आईएस के खिलाफ लड़ाई में सहायता मांगने के बाद जर्मनी का सैन्य गठबंधन में हिस्सा लेने का फैसला सामने आया है।

सैन्य मदद के लिए भेजी जाने वाली सामग्री के लिए अभी जर्मनी की संसद के निचले सदन बुंदेस्टैग की मंजूरी मिलनी बाकी है।

जर्मनी माली में 650 सैनिकों को भेजने का पहले ही वादा कर चुका है। बर्लिन ने उत्तरी इराक में आईएस-विरोधी प्रशिक्षण अभियान को मजबूत करने का भी वादा किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493