गुवाहाटी, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रतिबंधित संगठन युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम (उल्फा) द्वारा हिंदीभाषी लोगों पर हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने संगठन के खिलाफ कार्रवाई तेज करने को कहा है।

गोगोई ने मुख्य सचिव वी.के.पीपरसेनियाऔर पुलिस महानिदेशक मुकेश सहाय से उल्फा के वार्ता विरोधी गुट के खिलाफ कार्रवाई तेज करने को कहा है। इस गुट ने डिब्रूगढ़ के नामरूप में सोमवार को गोलीबारी कर दो लोगों को घायल कर दिया था।
गोगोई ने सेना के 3 कार्प्स के कमांडर को फोन कर आतंकियों को पकड़ने के लिए सेना के तलाशी अभियान को और सघन करने का भी अनुरोध किया।
गोगोई ने कहा कि वह केंद्र सरकार से उल्फा और नागा संगठन एनएससीएन-के के आतंकवादियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ने के लिए कहेंगे, जिससे कि म्यांमार में इनके शिविर नष्ट हो सकें।
उल्फा के शांति वार्ता विरोधी गुट ने मंगलवार को नामरूप में हिंदीभाषियों पर गोली चलाने की जिम्मेदारी ली और भविष्य में ऐसे और हमलों की चेतावनी दी। इस गुट का नेता परेश बरुआ है।
dharmpath.com dharmpath