जर्मन चांसलर मार्केल का राष्ट्रपति भवन में स्वागत

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। तीन दिन की भारत यात्रा पर आईं जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल का यहां राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने इस बारे में ट्विटर पर लिखा। उन्होंने जर्मन भाषा में सुप्रभात के लिए ‘गुटेन मॉर्गन’ के साथ शुरुआत की।

स्वरूप ने लिखा, “गुटेन मॉर्गन! दिल्ली में चांसलर एंजेला मार्केल का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया।”

औपचारिक स्वागत के दौरान मार्केल के प्रतिनिधिमंडल की ओर से एक बयान में कहा गया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश के विकास के लिए एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की है और जर्मनी इसका भागीदार बनने तथा इसे समर्थन देने का इच्छुक है।”

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “नमस्ते चांसलर मार्केल! आपका व प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत है। मैं सार्थक चर्चा और भारत-जर्मनी के संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर उत्साहित हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493