जर्मन लीग : अग्सबर्ग ने डार्टमंड को हराया

अग्सबर्ग (जर्मनी), 2 मार्च (आईएएनएस)। जर्मन लीग चैम्पियन बोरूसिया डार्टमंड को शुक्रवार को लीग मुकाबले में अग्सबर्ग के हाथों 1-2 से हार मिली।

यह इस सीजन में डार्टमंड की दूसरी हार है।

अग्सबर्ग के लिए मैच का पहला गोल उसके लिए पांचवां सीजन खेल रहे दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी जी डोंग वोन ने 24वें मिनट में किया।

इसके बाद 67वें मिनट में जी ने ही अग्सबर्ग के लिए दूसरा गोल किया। इस मैच में अग्सबर्ग के गोलकीपर ग्रेगोर कोबेल ने कम से कम 10 बचाव किए।

81वें मिनट में हालांकि वह पाल्को अल्कासेर को गोल करने से नहीं रोक सके और स्कोर 1-2 हो गया।

इस हार के बावजूद डार्टमंड ने बायर्न म्यूनिख से तीन अंकों का फासला बनाए रखा है। डार्टमंड को 54 अंक हैं जबकि बायर्न के 51 अंक हैं। डार्टमंड का यह 24वां मैच था जबकि बायर्न ने 23 मैच खेले हैं।

अब शनिवार को बायर्न को बोरूसिया मोंचेनग्लादबाक से भिड़ना है और अगर उसने यह मैच जीत लिया तो वह अंकों के आधार पर डार्टमंड की बराबरी पर आ जाएगा लेकिन इसके बावजूद गोल अंतर के लिहाज से वह दूसरे स्थान पर ही बना रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493