जर्मन लीग क्लब हैम्बर्ग के साथ जुड़े शिपलॉक

बर्लिन, 31 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब हॉफेनहेम के लिए खेलने वाले स्पेन शिपलॉक ने इसी लीग के क्लब हैम्बर्ग के साथ करार कर लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दोनों क्लबों ने इस करार की पुष्टि कर दी है। 26 साल के शिपलॉक ने हैम्बर्ग के साथ तीन साल का करार किया है। वह जून 2018 हैम्बर्ग के साथ रहेंगे।

शिपलॉक चार साल तक हॉफेनहेम के लिए खेले और इस दौरान 84 मैचो में 16 गोल किए। साथ ही उन्होंने 12 गोल करने में अपने साथियों की मदद भी की।

शिपलॉक ने हैम्बर्ग के साथ करार को किसी सपने के सच होने से जैसा करार दिया है। उनकी नजर में हैम्बर्ग के लिए खेलने उनके लिए सम्मान की बात है और इस करार को लेकर उन्होंने पहले ही प्रस्ताव में फैसला कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493