जर्मन लीग : जेम्स, लेवांडोस्की के गोल से जीता बायर्न

बर्लिन, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख ने शनिवार को यहां लीग के चौथे दौर के मुकाबले में जेम्स रॉड्रिगेज और रोबर्ट लेवांडोस्की के गोल की बदौलत शाल्के को 2-0 से हराया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इस जीत के बाद बायर्न 12 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष बना हुआ है। इस सीजन बायर्न ने अपने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

वेल्टिन्स एरेना में खेले गए इस मुकाबले में बायर्न ने दमदार प्रदर्शन किया और शुरुआत से ही मेजबान टीम के खिलाड़ियों को दबाव में डाले रखा।

मैच के आठवें मिनट में रॉड्रिगेज ने गोल करके बायर्न को शुरुआती बढ़त दिलाई।

पहले हाफ में मेहमान टीम को गोल करने के और मौके लेकिन वह अपनी बढ़त को दोगुना नहीं कर पाई।

बायर्न ने दूसरे हाफ में भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखा। 64वें मिनट में लेवांडोस्की ने पेनाल्टी को गोल में बदलकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493