जर्मन लीग : डार्टमंड, लेपजिग ने जीते मैच

बर्लिन, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। बोरूसिया डार्टमंड और लेपजिग क्लबों ने जर्मन लीग के छठे दौर में अपने-अपने मैचों में जीत हासिल की।

डार्टमंड ने मोंचेनग्लादबाक को सिग्नल इडुना पार्क में खेले गए मैच में 6-1 से हराया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस लीग में शनिवार रात को ही खेले गए एक अन्य मैच में लेपजिग ने फ्रैंकफर्ट को 2-1 से हराया।

डार्टमंड के लिए मैच के पहले हाफ में ही मेक्सिमिलियान फिलिप (28 वें, 38वें) और पिएरे एमरिक ऑबामेयांग (45वें मिनट) ने तीन गोल किए और टीम को 3-0 से बढ़त दी।

इसके बाद दूसरे हाफ में भी डार्टमंड ने अपनी पकड़ बरकरार रखी और ऑबामेयांग ने 49वें और 62वें मिनट में दो और गोल मारकर अपनी हैट्रिक पूरी की।

इस बीच, मोंचेनग्लादबाक को 66वें मिनट में एक गोल करने का अवसर मिला। क्लब के लिए ये गोल लार्स स्टिंडल ने किया।

इसके बाद डार्टमंड ने 79वें मिनट में जुलियान वेइगल की ओर से किए गए गोल के साथ ही मोंचेनग्लादबाक को 6-1 से मात दी।

एक अन्य मैच में जीन केविन ऑगस्टिन ने 28वें मिनट में गोल कर लेपिजग का खाता खोला।

इसके बाद दूसरे हाफ में 67वें मिनट में टीमो वेर्नेर ने गोल कर लेपजिग को 2-0 की बढ़त दी।

एंटे रेबिक ने 77वें मिनट में फ्रैंकफर्ट के लिए पहला गोल दागा। इसके बाद लेपजिग ने प्रतिद्वंद्वी टीम को गोल करने का और मौका नहीं दिया और 2-1 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493