भारी बारिश से हिमाचल में पारा गिरा

शिमला, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में दो दिन तक हुई लगातार भारी बारिश के कारण रविवार को पर्यटन स्थलों पर तापमान में पांच से छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। इस हफ्ते मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग ने कहा है कि न्यूनतम तापमान बहुत बदलाव नहीं आया है।

विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य की राजधानी में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में 47 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

राज्य में सिरमौर जिले के नाहन शहर में सबसे ज्यादा 156 मिलीमीटर, जबकि मनाली में 57, धर्मशाला में 22 और डलहौजी में 15 मिलीमीटर बारिश हुई।

भारी बारिश के कारण शिमला, किन्नौर, चंबा और कुल्लू जिलों में भुस्खलन हुआ, जिसके कारण सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई।

लाहौल-स्पीति जिले के मुख्यालय केलांग में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां सात मिलीमीटर बारिश हुई।

स्थानीय मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि 30 सितंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493