जर्मन लीग : पहली बार रेलिगेशन जोन में पहुंचा हैम्बर्ग

बर्लिन, 13 मई (आईएएनएस)। बोरूसिया मोंचेनग्लादबाक के खिलाफ खेले गए मैच में मिली जीत के बावजूद हैम्बर्ग क्लब जर्मन लीग में रेलिगेशन जोन में पहुंच गया है।

हैम्बर्ग अपने अब तक के इतिहास में पहली बार लीग के रेलिगेशन जोन में पहुंचा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शनिवार रात खेले गए इस मैच में हैम्बर्ग ने मोंचेनग्लादबाक को 2-1 से हराया था। इसके अलावा, एक अन्य मैच में वुल्फ्सबर्ग ने कोलोन को 4-1 से हराया।

हैम्बर्ग को इस लीग में अपना संघर्ष जारी रखना के लिए मैच में जीत और कोलोन की वुल्फ्सबर्ग पर जीत की जरूरत थी।

इस मैच में हैम्बर्ग ने अच्छी शुरुआत की। एरॉन हंट की ओर से 11वें मिनट में पेनाल्टी पर किए गए गोल के दम पर टीम ने खाता खोला।

जोसिप डर्मिक ने 28वें मिनट में हेजार्ड की ओर से मिले पास को गोल में तब्दील करते हुए मोंचेनग्लादबाक का स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

इसके बाद, दूसरे हाफ में हैम्बर्ग ने पूरी तरह से मैच पर अपना कब्जा बनाए रखा। 63वें मिनट में लेविस होल्टबे ने गोल कर टीम को 2-1 से आगे किया।

इस बढ़त को हैम्बर्ग ने मैच के अंत तक बनाए रखा और इसी स्कोर से जीत हासिल की, लेकिन वह रेलिगेशन जोन में पहुंच गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493