लंदन, 13 मई (आईएएनएस)। ब्रिटिश गायक जेक क्विकेंडन का कहना है कि प्रेमिका डेनिएल फोगार्टी से अलगाव के बाद उन्होंने फिर से संगीत बनाना शुरू कर दिया है।
वेबसाइट ‘द सन डॉट कॉ डॉट यूके ‘ के मुताबिक, 29 वर्षीय जेक को टीवी शो ‘एक्स फैक्टर’ से लोकप्रियता मिली, लेकिन हालिया वर्षों में वह कई रियलिटी शो का हिस्सा बने।
जेक ने कहा, “मुझे लगता है कि लोग भूल जाते हैं कि मैं एक गायक हूं, इसलिए संगीत के साथ आना अच्छा होगा। मैं फिलहाल स्टूडियो में गीत लिख रहा हूं। मैं चाहता हूं कि क्रिसमस तक यह गीत रिलीज हो जाए।”
उन्होंने कहा कि वह रियलिटी शो की छवि से बाहर आना चाहते हैं।
dharmpath.com dharmpath