सिडनी, 13 मई (आईएएनएस)। चीन की काई यानयान और उनके हमवतन लु ग्वांगझू ने रविवार को आस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला और पुरुष एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
यानयान और ग्वांगझू दोनों ने अपने करियर में पहली बार आस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीता है।
यानयान ने महिला एकल वर्ग के फाइनल में जापान की अयुमी मिने और ग्वांगझू ने पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में झोउ जेकी को मात दी।
यानयान ने 35 मिनट तक चले इस खिताबी मुकाबले में अयुमी को सीधे गेमों में 21-14, 21-13 से मात दी।
पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में ग्वांगझू ने जेकी को 49 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे गेमों में 21-8, 23-21 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath