जर्मन लीग : बायर्न की जीत, लेइपजिग का मैच ड्रॉ

बर्लिन, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। बायर्न म्यूनिख ने जीत की लय में वापसी करते हुए जर्मन लीग के चौथे दौर में मेंज को मात दी।

इसके अलावा, इसी दौर में खेले गए एक अन्य मैच में लेइपजिग का मैच मोनचेनब्लादबाक के साथ ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एलियांज एरीना में शनिवार रात खेले गए मैच में म्यूनिख ने मेंज को 4-0 से मात दी, वहीं लेइपजिग और मोनचेनब्लादबाक का मैच 2-2 से ड्रॉ हुआ।

मेंज के खिलाफ म्यूनिख ने शुरुआत से ही मैच पर अपनी पकड़ बना रखी थी।

थॉमस मुलेर ने 11वें मिनट में गोल कर म्यूनिख का खाता खोला। इसके बाद 23वें मिनट में अर्जेन रोब्बेन ने गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त दी।

दूसरे हाफ में भी म्यूनिख ने अपनी लय को बरकरार रखा। रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने 50वें मिनट में क्लब के लिए तीसरा गोल किया और इसके बाद 77वें मिनट में उन्होंने दूसरा गोल कर क्लब को 4-0 से जीत दिलाई।

दूसरे मैच की ओर नजर डाली जाए, तो टीमो वेरनेर ने 17वें मिनट में लेइपजिग के लिए पहला गोल किया और इसके बाद 25वें मिनट में थोर्गन हाजार्ड ने पेनाल्टी पर गोल स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

पहले हाफ के 31वें मिनट में जीन केविन ऑगस्टिन ने गोल कर लेइपजिग को 2-1 से बढ़त दी।

दूसरे हाफ में इस बढ़त को असफल करते हुए 61वें मिनट में लार्स स्टिंडल ने गोल कर इस मैच को ड्रॉ कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493