झु ने जीता एशिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट का खिताब

अहमदाबाद, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन की खिलाड़ी झु युलिंग ने अपनी हमवतन लियु शिवेन को मात देकर एशिया चैम्पियनशिप टेबल टेनिस टूर्नामेंट में रविवार को महिला एकल वर्ग का खिताब जीत लिया।

तीसरी विश्व वरीयता प्राप्त झु ने फाइनल मैच में लियु को 6-11, 11-9, 11-8, 10-12, 11-13, 11-6 से मात दी।

चौथी विश्व वरीयता प्राप्त लियु को इस टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। उन्होंने चार बार विश्व कप और एशिया कप टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल की।

इसके अलावा, लियु ने वर्ल्ड टूर ग्रांड फाइनल्स को तीन बार जीता।

इस पूरे टूर्नामेंट में लियु ने बेहतरीन फार्म में रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया। हालांकि, खिताबी मुकाबले में किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493