जर्मन लीग : बायर्न ने डार्मस्टैड्ट को 3-1 से हराया

इस बीच, एक अन्य मुकाबले में बर्लिन और वूल्फ्सबर्ग के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।

मुलर के गोल की बदौलत बायर्न ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। हालांकि, टीम के लिए डार्मस्टैड्ट से मुकाबला आसान नहीं था।

शनिवार को मुकाबले में बढ़त बनाते हुए डार्मस्टैड्ट ने पहला गोल दागा, लेकिन इसके बाद प्रतिद्वंदी टीम को एक भी गोल करने का अवसर न देते हुए बायर्न ने लगातार तीन गोल दागे और जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ बायर्न लीग में 59 अंकों के साथ शीर्ष पर है और डार्मस्टैड्ट 24 अंकों के साथ 13वें स्थान पर काबिज है।

लीग के 22वें दौर में हुए एक अन्य मुकाबले में वूल्फ्सबर्ग और बर्लिन का मैच 1-1 से बराबर रहा, लेकिन वूल्फ्सबर्ग को अब भी इस वर्ष की अपनी पहली जीत का इंतजार है।

लीग सूची में वूल्फ्सबर्ग 31 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है, वहीं बर्लिन 36 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493