जर्मन लीग : बायर्न ने पहले मुकाबले में हैम्बर्ग को 5-0 से हराया

बर्लिन, 15 अगस्त (आईएएनएस)। बायर्न म्यूनिख ने 53वें बुंदेसलीगा सत्र का मनचाहा अगाज किया। मौजूदा चैम्पियन बायर्न ने शुक्रवार को खेले गए सत्र के पहले मैच में हैम्बर्ग को 5-0 से करारी शिकस्त दी।

पहले हाफ में विजेता टीम 1-0 से आगे थी। इसके बाद उसे दूसरे हाफ में चार गोल करते हुए अपना वर्चस्व साबित किया। पूरे मैच में बायर्न की टीम हैम्बर्ग पर हावी रही।

अब शनिवार को जर्मन लीग में लेवरकुसेन का सामना हॉफेनहेम से होगा जबकि अग्सबर्ग का सामना हेर्था बर्लिन से होगा। ब्रेमेन का सामना श्हाल्के से होना है जबकि मेंज का सामना इंगोलटाड से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493