जर्मन लीग : बायर्न ने फ्रीबर्ग को 2-1 से हराया

म्यूनिख, 21 जनवरी (आईएएनएस)। स्ट्राइकर रोबर्ट लेवांदोवस्की द्वारा अंतिम समय में किए गए गोल की मदद से बायर्न म्यूनिख ने शुक्रवार को खेले गए जर्मन लीग के दूसरे दौर के पहले मुकाबले में फ्रीबर्ग को 2-1 से हरा दिया।

जर्मन लीग में हाल ही में शामिल किए फ्रीबर्ग ने जर्मन लीग चैम्पियन टीम के खिलाफ शानदार खेल दिखाया लेकिन लेवांदोवस्की के दो गोलों ने अंतर पैदा कर दिया। मैच का पहला गोल फ्रीबर्ग के लिए जानिक हाबेरेर ने किया था।

इस जीत के साथ कार्लो एंसेलोट्टी की बायर्न टीम तालिका में अपनी शीर्ष पर अपनी उपस्थिति मजबूत करने में सफल रही। फ्रीबर्ग अभी भी आठवें स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493