जर्मन लीग : बायर्न ने स्टटगार्ट को दी मात

बर्लिन, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। मौजूदा विजेता बायर्न म्यूनिख ने जर्मन लीग में खेले गए मैच में स्टटगार्ट के खिलाफ जीत हासिल की।

बायर्न ने शनिवार रात खेले गए इस मैच में स्टटगार्ट को 3-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच में बायर्न के लिए लियोन गोरेट्ज्का, रॉबर्ट लेवांडोस्की और थोमस मुलर ने गोल किए।

पहले हाफ में काफी मशक्कत के बाद 37वें मिनट में मुलर से मिले पास को लियोन ने गोल में तब्दील कर बायर्न का खाता खोला।

ऐसे में बायर्न ने पहले हाफ का समापन 1-0 की बढ़त के साथ किया।

दूसरे हाफ में भी क्लब ने मैच पर अपना दबदबा कायम रखा। 62वें मिनट में लेवांडोस्की के गोल ने टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

मुलर ने इसके बाद, 76वें मिनट में गोल कर बायर्न को इस मैच में 3-0 से जीत दिलाई।

इस जीत के साथ ही बायर्न ने लीग सूची में शीर्ष पर कब्जा जमा लिया है।

बायर्न के मुख्य कोच निको कोवाक ने कहा, “मैं इस सीजन में टीम की शुरुआत से काफी खुश हूं। टीम ने काफी अच्छा खेल खेला। हमने कई अच्छे अवसर बनाए और फुटबाल पर अपना नियंत्रण बनाए रखा। मैं इस जीत के लिए अपनी टीम को बधाई देना चाहता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493