मप्र की राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी जन्माष्टमी की बधाई

भोपाल, 2 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने दुनिया को सत्य के मार्ग पर चलते हुए कठिनाइयों का सामना करने की सीख दी है। भगवद् गीता के उपदेश जनमानस के लिए जीवन दर्शन प्रस्तुत करते हैं।

राज्यपाल पटेल ने आगे कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया गीता का ज्ञान विश्व में आज भी प्रासांगिक है। राज्यपाल ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है।

मुख्यमंत्री चौहान ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद् भगवद् गीता के माध्यम से कर्मयोग की शिक्षा दी। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन, भक्ति-ज्ञान और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रेम, भक्ति और आध्यात्मिक उत्कर्ष उनके दार्शनिक तत्व हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शो पर चलने का आव्हान करते हुए कहा कि भक्ति, कर्म और ज्ञान मार्ग से ही समाज और प्रदेश के नव-निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493