जर्मन लीग : बायर्न म्यूनिख ने हैमबर्ग को रौंदा

बर्लिन, 11 मार्च (आईएएनएस)। रॉबर्ट लेवांडोवस्की की हैट्रिक की बदौलत जर्मन लीग के 26वें दौर के मुकाबले में बायर्न म्यूनिख ने हैमबर्ग को 6-0 से रौंदा जबकि हॉफेनहेम ने वोल्फ्सबर्ग के खिलाफ 3-0 की जीत दर्ज की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को हुए इस मुकाबले में बायर्न के लिए लेवांडोवस्की ने तीन, फ्रैंक रिबेरी ने दो और अर्जेन रोबेन ने एक गोल किया।

बार्यन ने मैच के पहले हाफ में तीन गोल किए। रिबेरी ने आठवें और लेवांडोवस्की ने 12वें एवं 19वें मिनट में गोल दागे।

दूसरे हाफ में मेजबान टीम के लिए रोबेन ने 55वें, रिबेरी ने 81वें और लेवांडोवस्की ने पेनाल्टी के माध्यम से 90वें मिनट में गोल किए।

लीग के एक अन्य मैच में हॉफेनहेम ने वोल्फ्सबर्ग को 3-0 से मात दी।

हॉफेनहेम ने मैच की दमदार शुरुआत की और मैच के 18वें मिनट में निको शुल्ट्ज ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

हॉफेनहेम ने मैच के दूसरे हाफ में भी गोल का सिलासिला बरकरार रखा। सर्जे ग्नेब्री ने 77वें मिनट में गोल करके टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

मैच के 80वें मिनट में जोशुआ गिलावोगी ने आत्मघाती गोल करके हॉफेनहाइन की 3-0 से जीत सुनिश्चित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493