कोलकाता, 11 मार्च (आईएएनएस)। कोलकाता के धापा इलाके में रविवार दोपहर प्लास्टिक के एक कारखाने में आग लग गई। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया, “घटना अपरान्ह दो बजे के करीब पूर्वी महानगर बाइपास इलाके की है। यहां अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग कारखाने में तेजी से फैली।”
दमकल की 10 गाड़ियों ने एक से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया। सप्ताहंत की छुट्टी होने के कारण कारखाना खाली था और यहां कोई घायल नहीं हुआ।
फिलहाल आग का कारण और कितने का नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी नहीं मिली है।
dharmpath.com dharmpath