जर्मन लीग : माइंज को हराकर तालिका में शीर्ष पर मौजूद डॉर्टमंड

माइंज (जर्मनी), 25 नवंबर (आईएएनएस)। बोरुशिया डॉर्टमंड ने जर्मन लीग के 12वें दौर के मुकाबले में शनिवार को माइंज 05 को एक कड़े मुकाबले में 2-1 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मैच के पहले हाफ में एक भी गोल नहीं हुआ लेकिन इसेक बाद डॉर्टमंड ने 10 मिनट के भीतर दो गोल दागकर शानदार जीत दर्ज की।

इस सीजन दमदार फॉर्म में चल रहे स्पेनिश फारवर्ड पाको अल्कासेर ने मैच के 66वें मिनट में मेहमान टीम के लिए पहला गोल दागा।

हालांकि, मेजबान टीम वापसी करने में कामयाब रही। 70वें मिनट में रोबिन क्वासोन ने माइंज के लिए बराबरी का गोल किया।

मैच समाप्त होने से 14 मिनट पहले मेहमान टीम ने मैच का अपना दूसरा गोल दागा। डिफेंडर लूकास पिशेक ने बेहतरीन गोल करते हुए डॉर्टमंड की लगातर तीसरी जीत सुनिश्चित कर दी।

डॉर्टमंड 30 अंकों के साथ तालिका में पहले स्थान पर मोजूद है। माइंज के 15 अंक है और वो 10वें पायदान पर काबिज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493