युगांडा नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 30 हुई

कंपाला, 25 नवंबर (आईएएनएस)। युगांडा की लेक विक्टोरिया में हुई नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। पुलिस ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से कहा कि पुलिस और सेना की संयुक्त समुद्री टीमों ने स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर अभी तक 27 लोगों को सुरक्षित बचाया है।

शनिवार को दुर्घटना के वक्त नाव में कथित रूप से 120 से ज्यादा यात्री सवार थे, जबकि उसकी क्षमता 100 यात्रियों की है। यह नाव राजधानी कंपाला के केके बीच से मुकोनो जिले की ओर जा रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493