मोंचेनग्लादबाक (जर्मनी), 6 फरवरी (आईएएनएस)। बोरूसिया मोंचेनग्लादबाक ने जीत की पटरी पर लौटते हुए शुक्रवार को खेले गए जर्मन लीग मुकाबले में वेरडेर ब्रेमेन को 5-1 से हरा दिया।
जर्मन लीग के इस 20वें दौर के मुकाबले में मोंचेनग्लादबाक के लिए डिफेंडर आंद्रेस क्रिस्टेनसेन ने दो गोल किए।
मोंचेनग्लादबाक की यह इस साल की पहली जीत है। साथ ही उसकी इस जीत ने ब्रेमेन के रेलीगेट होने के खतरे को और बढ़ा दिया है। इस टीम को लगातार 11वें मैच में हार मिली है।
dharmpath.com dharmpath